Expert in study
alarm
Ask
Hindi
Lotta Lotta Dec 27, 2020

Plz Somebody give me 3 Paragraphs on_भारत मे तयोहारो का महतवा​

answers: 1
Register to add an answer
The time for answering the question is over
Answer:
Qᴜᴇꜱᴛɪᴏɴ :

भारत मे तयोहारो का महतवा

ᴀɴꜱᴡᴇʀ :

प्रस्तावना- हमारे जीवन में त्योहारों का बहुत महत्व है। ... त्योहारों से हमारे जीवन में परिवर्तन और उल्लास का संचार होता है। त्योहार किसी भी जाति और देश उसके अतीत से सम्बन्ध जोड़ने का भी उत्तम साधन हैं। जीवन में पग पग पर आने वाली कठिनाइयों तनाव और पीड़ा को भुलाने का साधन भी त्योहार ही हैं।

त्योहारों के प्रकार– हमारे देश में जितने भी त्योहार मनाये जाते हैं, उन्हें मोटे तौर पर दो भागों में बांट सकते हैं। पहले वर्ग में धार्मिक त्योहार आते हैं। ईद, बड़ा दिन, दशहरा, दीपावली, होली, बसन्त पंचमी, कृष्ण जन्माष्टमी, रामनवमी, रक्षाबंधन, भैयादूज आदि त्योहार इसी वर्ग में आते हैं। दूसरे वर्ग में राष्ट्रीय पर्व हैं। इन पर्वों में गणतन्त्र दिवस, स्वतन्त्रता दिवस, गांधी जयन्ती, अध्यापक दिवस बलिदान दिवस प्रमुख हैं।

श्रावणी का पर्व– श्रावण भारत की पूर्णमाशी के दिन मनाया जाता है। यह पर्व रक्षाबंधन के नाम से भी जाना जाता है। इसी दिन बहनें अपने भाईयों को राखी बांधती हैं। यह त्योहार भाई और बहन के पावन प्रेम का सूचक है। बहनें भाइयों को राखी बांधकर अपनी मर्यादा की रक्षा का वचन लेती हैं।

दशहरा भारत का बहुत ही प्रसिद्ध और लोकप्रिय त्योहार है। इसे विजयदशमी भी कहते हैं। इसी दिन राम ने रावण की हत्या की थी। यह दिवस सत्य की जीत का प्रतीक है। इस दिन तक राम लीलाओं की धूम मची रहती है।

दीपावली अत्यन्त ही प्रसन्नता और खुशियाँ भरा पर्व है। यह पर्व श्रीराम के अयोध्या आने की खुशी में मनाया जाता है। इसी प्रकार होली भी मौज मस्ती का त्योहार है। इन पर्वों के अतिरिक्त राजस्थान में गणनौर, केरल में ओणम शिवरात्रि, बसन्त पंचमी आदि त्योहार भी धूमधाम से मनाए जाते हैं। ईद मुसलमानों का पर्व है और क्रिसमस का पर्व ईसाई लोग मनाते हैं।

HOPE IT HELPS YOU DEAR ✌✌

469
Malolak Malolak
Dec 27, 2020
For answers need to register.
Contacts
mail@expertinstudy.com
Feedback
Expert in study
About us
For new users
For new experts
Terms and Conditions